विशेष

करेंट अफेयर्स 10 जनवरी:\\\'वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024\\\' का उद्घाटन हुआ, हॉकी इंडिया ने हरमन क्रूज को हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर नियुक्त किया

 

गेब्रिएल अटल फ्रांस के पहले गे प्रधानमंत्री बने। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले टीवी अनवील हुआ। वहीं, क्लासिकल सिंगर उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

1. पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात का उद्घाटन किया: 10 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिट के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया। UAE के प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन जायद कई अन्य वर्ल्ड लीडर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ चीफ गेस्ट के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच कई बड़े समझौते हुए, जिसमें पोर्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भी शामिल है।

  • मुकेश अंबानी, पंकज पटेल, गौतम अडाणी और लक्ष्मी मित्तल समेत देश-विदेश के दिग्गज कारोबारी समिट में मौजूद रहे।
  • वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां एडिशन 'गेटवे टू द फ्यूचर' थीम पर बेस्ड है।
  • इस इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हजीरा में भारत की पहली कार्बन फाइबर फैसिलिटी स्थापित करने की घोषणा की है।
  • अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कच्छ के खावडा में 30 गीगावॉट का रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगाने की घोषणा की है।
  • अडाणी ग्रुप ग्रीन सप्लाई चैन के अंतर्गत सौर पैनल, विंड टरबाइंस कॉपर और सीमेंट प्रोजेक्ट्स को भी आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।
  • टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्ट फैक्ट्री की योजना की घोषणा की।
  • इसके अलावा, समूह अगले दो महीनों में सानंद में लिथियम-आयन बैटरी के लिए 20 गीगावॉट फैक्ट्री शुरू करने के लिए तैयार है।
  • स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल ने हजीरा में 24 मिलियन टन स्टील उत्पादन करने वाली साइट शुरु करने की बात कही है।
  • सुजुकी कंपनी गुजरात में 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश से प्लांट स्थापित करेगी।
  • वाइब्रेंट गुजरात की शुरुआत साल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

निधन (OBITUARY)

2. क्लासिकल सिंगर उस्ताद राशिद खान का निधन: 09 जनवरी को क्लासिकल सिंगर उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ है।

 

पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को 'भारतीय संगीत का भविष्य' बताया था।

  • साल 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उस्ताद राशिद खान को पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
  • साल 2006 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने पद्मश्री से नवाजा था।
  • उन्होंने 11 साल की उम्र में संगीत समारोह में पहली प्रस्तुति दी थी।
  • 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की ITC संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था।
  • उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जब वी मेट' के पॉपुलर सॉन्ग 'आओगे जब तुम ओ साजना' में अपनी आवाज दी थी।
  • उन्होंने फिल्म 'किसना: द वॉरियर पोएट' के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म 'माय नेम इज खान' का अल्लाह ही रहम, फिल्म 'शादी में जरूर आना' का तू बन जा गली जैसे मशहूर गाने गाए थे।
  • उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

3. हरमन क्रूज हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर बने: 09 जनवरी को हॉकी इंडिया ने हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर के रूप में हरमन क्रूज की नियुक्ति की घोषणा की है। वह सितंबर 2024 तक इस पद पर काबिज रहेंगे, और वह एजुकेशन पाथवे समेत हॉकी इंडिया के नेशनल जूनियर और सीनियर गेम्स को डायरेक्ट करेंगे।

 

नीदरलैंड्स के रहने वाले हरमन क्रूज के पास दो दशकों से ज्यादा कोचिंग का एक्सपीरियंस है।

  • इससे पहले हरमन क्रूज को भारतीय पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीमों के कोच के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • वह डच क्लब डेन बॉश लेडीज के मुख्य कोच हैं, और उन्होंने लगातार आठ बार टीम को यूरोपीय कप जिताया है।
  • वह साल 2016 से 2023 तक बेलारूस की इनडोर और आउटडोर टीमों के मुख्य कोच रह चुके हैं।
  • वह साल 2006 से 2008 तक नीदरलैंड्स की इनडोर महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच और साल 2008 से 2010 तक नीदरलैंड्स टीम के मुख्य कोच रहे थे।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. गेब्रिएल अटल फ्रांस के पहले गे पीएम बने: 09 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गेब्रिएल अटल को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 34 वर्षीय गेब्रिएल फ्रांस के सबसे युवा और पहले गे प्रधानमंत्री हैं।

खबरें और भी हैं...